*लॉकडाउन में भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर नही उठे सवाल*
● *यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की तेजतर्रार छवि का नतीजा*
● *जनपद पुलिस को धार देने में भी सराही जा रहीं एसपी की भूमिका*
*मऊ:* आमतौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों की उंगलियां उठती ही रहती हैं। मगर जनपद में पिछले एक साल के अंदर सियासी उठापटक के तहत जो भी घटनाएं घटी। उसे फौरी तौर पर नियंत्रित करने के अलावा त्योहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ सम्पन्न कराने तथा कोरोना रूपी महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोगों को व्यवस्थित करने में जनपद पुलिस की जो भूमिका रहीं हैं। उसमें एसपी के पद पर तैनात तेजतर्रार अफसर अनुराग आर्य का बड़ा योगदान हैं। श्री आर्य ने अपनी कार्यप्रणाली से यह साबित किया हैं कि दृढ़
इच्छाशक्ति व परिश्रम से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती हैं। पुलिस अधीक्षक ने अपने शुरुआती कार्यकाल में ही लापरवाही से काम कर रहें यूपी डायल 100 के दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलम्बित करके जो हनक दिखाई, वह अभी तक बरकरार हैं। उनके जिले में आगमन के बाद से लोगों का पुलिस प्रशासन के ऊपर विश्वास जगा हैं और वे अपनी समस्याओं को खुलकर थानों में बयां करने लगे हैं। ● *यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की तेजतर्रार छवि का नतीजा*
● *जनपद पुलिस को धार देने में भी सराही जा रहीं एसपी की भूमिका*
*मऊ:* आमतौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों की उंगलियां उठती ही रहती हैं। मगर जनपद में पिछले एक साल के अंदर सियासी उठापटक के तहत जो भी घटनाएं घटी। उसे फौरी तौर पर नियंत्रित करने के अलावा त्योहारों को शांति एवं सद्भाव के साथ सम्पन्न कराने तथा कोरोना रूपी महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में लोगों को व्यवस्थित करने में जनपद पुलिस की जो भूमिका रहीं हैं। उसमें एसपी के पद पर तैनात तेजतर्रार अफसर अनुराग आर्य का बड़ा योगदान हैं। श्री आर्य ने अपनी कार्यप्रणाली से यह साबित किया हैं कि दृढ़
लॉकडाउन के बाद लागू अनलॉक 1 में भी पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर अब तक किसी ने शिकायत नहीं की। इसका भी श्रेय पुलिस कप्तान को ही जा रहा हैं। वे अपने कार्यालय अथवा फोन पर जिस सलीके व धैर्य से आमजनों की बात सुनते हैं और जिस प्रकार से उनकी समस्याओं का निराकरण कराते हैं। उससे भी खाकी के प्रति लोगों की सोच बदल रहीं हैं।
शहर के व्यापारी नेता बृजभूषण गुप्ता, बुनकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल अहमद, समाजसेवी असअद नोमानी, सर्राफा मण्डल के सुजीत वर्मा, शिक्षक नेता चन्द्रधर राय आदि लोगों का मानना हैं कि विकट परिस्थितियों में एसपी अनुराग आर्य ने आम आवाम के बीच जो जगह बनाई हैं। वैसा आगे भी होता रहें, इसके लिए हमलोगों की मालिक से यहीं दुआ हैं कि श्री आर्य यहां पर लंबे समय तक तैनात रहें। ताकि जिले को शांति एवं सुरक्षा का एक नया आयाम मिल सकें।

No comments:
Post a Comment