आजमगढ महिला की मदद को पहुचे दरोगा पर जानलेवा हमला, नोच लिए गये स्टार - Sb khabar

Latest

Saturday, May 23, 2020

आजमगढ महिला की मदद को पहुचे दरोगा पर जानलेवा हमला, नोच लिए गये स्टार



आजमगढ मे महिला की शिकायत पर मदद के लिये दरोगा जी पहुचे दरोगा जी पर गांव के कुछ दबंग बदमाशो मे हमला कर दिया । उसके अलावा दरोगा के सभी स्टार भी नोच दिये दरोगा ने मौके से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी इसी मामले मे दरोगा ने बरदह थाने में सात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है बरदह की की पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


बरदह थाना का यह था मामला


जानकारी के मुताबिक रसूलपुर तुंगी गांव निवासी नसीमा बानो ने थाना बरदह मे 19 May को अपनी शिकायत दर्ज करायी थी कि नसीमा अपनी जमीन पर मडई रख रही है लेकिन उनके ही गांव के कुछ मनबढ किस्म के लोग उनको मडई रखने से रोक रहे थे । जब महिला ने विरोध किया तो महिला को दबंगो ने मारने के लिए दौडाया । इस मामले कि जांच हल्का इंचार्ज मो0आसिफ अली को मिली थी मो0 आसिफ अली 21 मई को मामले की जांच के लिए गांव मे पहुचे थे तथा विपक्ष के फैयाज आदि उनका विरोध करते हुए गाली देने लगे । इतना ही नही दरोगा जी से धक्का मुक्की करते हुए उनके स्टार भी नोच लिये तथा उनको मारने के लिए दौडा लिया तथा किसी तरह अपनी जान बचा कर दरोगा जी वहा से भागे । इसके बाद वह सीधे थाने गये और फैयाज,अली शेर, आजम,आसमा बानो, अहमदुद्दीन, रहीमुद्दीन आदि के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला, सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाने आदि धाराओ मे रिपोर्ट दर्ज कराई । तथा तुरन्त कार्यवाही करते हुए उनमे से चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


(ज्यादा खबरो के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाईक अवश्य करे । )

No comments:

Post a Comment